Breaking News

MUZAFFARPUR के बीबीगंज में भाजपा अध्यक्ष का पूर्व मंत्री द्वारा जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का शुक्रवार को बीबीगंज स्थित एनएच 28 पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनाना है , बल्कि 2025 में बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहड़ाना है।

उन्होंने कहा की मौका है कि आप कार्यकर्ता साथी आज से ही आने वाले लड़ाई को फतह करने के लिए कमर कस आम आवाम के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि व कार्यक्रम को पहुंचाए।

इस अवसर पर श्री चौधरी का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रमोहन झा, शंभू नाथ चौबे, साकेत रमन पांडे, मोहम्मद शमीम, टुन्ना शर्मा, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, अनिल शाही, निखिल कुमार, मुरारी झा, छोटन सिंह, नंदकिशोर सिंह, रणधीर कुमार सिंह, मनोज पांडे, उपेंद्र शाह, नागेंद्र गिरी, नागेंद्र पंडित, मनोज कुमार सिंह, भरत चौरसिया, अशोक चौधरी, शिवनाथ साह, राजा बाबू, रमेश कुशवाहा आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.