Breaking News

VTR से भटकर 120 किलोमीटर दूर पहुंचा हिरण:बगहा में कुत्तों से बचने के लिए घर में घुसा

जैसे जैसे गर्मी बढ़ने लगती है वैसे वैसे VTR के जानवर पानी की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। ताजा मामला ठकराहा बाजार का है। जहां शुक्रवार की सुबह चार पांच कुत्तों के झुंड से अपने को बचाते हुए एक हिरण भाग कर ठकराहा बाजार स्थित यासीन मियां के झोपड़ी में घुस गया। कुत्ते भी हिरण का पीछा करते घर में घुस गए। यह देख यासीन मियां का लड़का आजाद व शहनवाज ने कुत्तों को भगाया। इसके साथ ही स्थानीय लोगोंं के हिरण को एक रस्सी से बांधकर सुरक्षित कर दिया। हिरण मिलने की सूचना स्थानीय लोगों केे द्वारा वन विभाग को दी गई।

null

घायल हो गया था हिरण

कुत्तों के चंगुल से बचते हुए हिरण बाजार में पहुंच गया। लेकिन कुत्तों से बचने के क्रम में हिरण घायल हो गया था। घायल हिरण को देखकर तत्काल ग्रामीणों ने पशु स्वास्थ्य केंद्र ठकराहा को इसका सूचना दिया। जहां से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी ने हिरण का उपचार किया।

हिरण को ले गई वन विभाग की टीम

सूचना पाकर मदनपुर रेंज के प्रभारी कुंदन कुमार, वनरक्षी विजय कुमार पासवान सहित कुल पांच लोग पहुच कर हिरण को अपने कब्जे ले मदनपुर ले गए। कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि ठकराहा बाजार में एक हिरण को कुत्तों के झुंड से बचाकर सुरक्षित किया गया है। जिसको कब्जा में लेकर वन ले जा रहे है। इसका बेहतर उपचार के बाद जंगल मे छोड़ा जाएगा।

तकरीबन 120 किलोमीटर दूर पहुंच गया था हिरण

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से ठकरहा की दूरी तकरीबन 120 किलोमीटर है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि हिरण पानी की तलाश में गंडक नदी के पास गया होगा। वहीं से भटक कर गंडक नदी के किनारे ठकरहा तक पहुंचाया होगा। फिलहाल आज जहां लोग जंगल के अंदर घुस कर जानवरों शिकार करने से नहीं बाज रहे हैं । वहीं ठकरहा के लोगों ने हिरण को बचाते हुए इलाज करा कर मिसाल कायम किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.