Breaking News

गोपालगंज में 15 अप्रैल को होगा थावे महोत्सव का आगाज:हिमेश रेशमिया समेत कई कलाकारों का होगा समागम

गोपालगंज में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य थावे महोत्सव का आयोजन किया गया है। 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय थावे महोत्सव में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों का जुटान होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। डीएम व एसपी ने जिले के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ,तोरण द्वार, मंच, रेस्ट रूम सहित सभी निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।

दरअसल सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हर बर्ष चैत्र नवरात्र में थावे महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल एमएलसी चुनाव आचार संहिता को लेकर चैत्र नवरात के बाद 15 व 16 अप्रैल को मनाया जा रहा है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावे बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया भी शिरकत करेंगे।

भव्य थावे महोत्सव का पंड़ाल

भव्य थावे महोत्सव का पंड़ाल

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। कल उद्घाटन होना है इसके लिए उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रीगण को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में जिले के कलाकारों के अलावे बाहर के कलाकार भी शिरकत करेंगे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 3 सौ जवान व 50 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अग्निशमन व दंगा निरोधक टीम को तैनात किया जायेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा मानकों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.