टाउन थाना क्षेत्र के ढेकडीह गांव में गुरुवार की रात 22 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से हुई इस मारपीट में एक पक्ष से तीन तो दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घायलों में एक पक्ष से विवेकानंद पांडेय, विकास पांडेय एक अन्य के रूप में की गई है। जबकि दूसरे पक्ष से शत्रुघ्न पांडेय, राम नारायण पांडेय, समीर पांडेय के रूप में की गई है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
बताया जाता है कि विवेकानंद पांडेय और शत्रुघ्न पांडेय के परिवार वालों के बीच 22 डिसमिल जमीन को लेकर डेढ़ साल से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। हालांकि बीच-बचाव के बाद मामले को शांत करा लिया गया था, लेकिन देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों ओर से 6 लोग घायल हो गए।



Leave a Reply