बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सपने में आए थे। उन्होंने कहा संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उसको रोको। बाबा साहेब के कहने पर संसद में महिला आरक्षण बिल फाड़ दिया था।
सुरेंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को गया में आयोजित भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती कार्याक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सांसद थे, तब एक बार बाबा साहेब आंबेडकर सपने में आए थे।

सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के साथ राजद के अन्य कार्यकर्ता।
आवास पर कार्यक्रम का आयोजन
गया कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती को शहर से लेकर हर पंचायत में त्योहार के रूप में मना रहे हैं। बाबा साहेब नहीं होते तो हमारे देश में जितने भी दिग्गज नेता हैं। वो नहीं होते। आंबेडकर ही सिर्फ ऐसे नेता थे, जो हक और अधिकार की बात करते थे।

भीम राव अंबेडकर पर फूल चढ़ाते सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव।
वाजपेयी के समय महिला बिल फाड़ा गया था
सुरेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा में स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में संसद से महिला बिल पास हो रहा था। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से छेड़छाड़ किया जा रहा था। वे भी बड़े पैमाने पर। मैंने उसे रोका। मैं सांसद रहते हुए आडवाणी के हाथ से छीनकर महिला आरक्षण बिल को फाड़ दिया था। उस वक्त बाबा साहेब मेरे सपने में आए थे और कह रहे थे, संविधान से छेड़छाड़ हो रहा है। उसे किसी भी कीमत पर रोको।



Leave a Reply