Breaking News

बिहार में एक और मोबाइल टॉवर चोरी:कंपनी के अधिकारी आए तो नट तक नहीं मिला

मुजफ्फरपुर में चोरों का नया कारनामा सामने आया है। चोरों ने एक मोबाइल कंपनी का टॉवर ही चोरी कर लिया। मामला जिलें के सदर थाना के श्रमजीवी नगर का है। यहां बंद पड़े मोबाइल टावर की चोरी हो गयी है। निरीक्षण के दौरान टावर एक्यूजेशन अफसर मो. शाहनवाज अनवर को वहां कोई उपकरण नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थाने को दिए आवेदन में मो. शाहनवाज ने बताया है कि श्रमजीवी नगर की मनीषा कुमारी के आवासीय परिसर में जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने मोबाइल टॉवर लगाया था। हालांकि, कुछ दिनों से टावर बंद था। निरीक्षण के दौरान पहुंचा तो वहां टॉवर नहीं था। इसके अलावा शेल्टर, डीजल जेनरेटर, एसएमपीएफ, स्टेबलाइजर भी नहीं था। इन सबकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए थी।

घटना की जांच करने पहुंचे सदर थानेदार।

कंपनी का आदमी आया था…खोलकर ले गया

पुलिस की छानबीन में मनीषा कुमारी ने बताया है कि कुछ माह पूर्व कुछ लोग आए और खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मचारी बताया। इसके बाद वे लोग टॉवर को खोलकर लेकर चले गये। साथ में जितना उपकरण था, वह भी पिकअप पर लोड कर ले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.