Breaking News

पटना के गर्दनीबाग इलाके में अगलगी:चार मंजिला मकान के छत पर बना पोल्ट्री फॉर्म चपेट में आया

पटना में अगलगी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर इलाके का है। जहां चार मंजिला मकान के छत पर बने पोल्ट्री फॉर्म में अचानक आग लग गई। जिससे वहा अफरातफरी का माहौल मच गया। घटना शाम के पांच बजे के आसपास कि है।

जहां घटना कि जानकारी मिलते मौके पर पांच दमकल की गाड़ी पहुची। जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन अगलगी कि घटना में 20 से 22 मवेशी जल कर मर गए जिसके कारण पीड़ित का लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।

बताते चलें कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर के चार मंजिला मकान के ऊपर बकरी पालन और मुर्गी पालने का काम होता था।जहां छत पर रखे मवेशी के चारा में अचानक आग लग गई। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त छत पर कोई व्यक्ति नही था। जिसके कारण आग फैल गई। और छत पर रखे मवेशी के चारा में आग लग गया जबतक कुछ लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया। जहां 20 से 22 बकरी के साथ कई मुर्गी के भी झुलस कर मौत हो गई है।

हालांकि घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पांच दमकल कर्मीयों ने आग पर काबू पाने की कोशिश लेकिन घण्टो मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन घटना के बाद आसपास के लोग भी दशहत में आ गए लेकिन समय रहते फायर आग पर काबू पा लिया गया। जिसके कारण अन्य लोगों को किसी प्रकार की छति नही हुई है।

लेकिन घटना का कारण शर्ट शर्किट ही बताया जा रहा है। इसकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही बात करें तो राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित जिम में अचानक से आग लग गई जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गया। लेकिन मौके पर ही कई लोगों के मौजूदगी के कारण दमकल की गाड़ियां पहुचने से पहले आग पर काबू पा लिया हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.