BankBreaking NewsNational

Breaking News: BOB ने ब्याज दरों में की भारी कटौती, होम-ऑटो लोन होंगे सस्ते, घटेगा EMI का बोझ…

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. BOB ने सोमवार को बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) में 75 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.75 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की. इस कटौती के बाद बैंक के रिटेल लोन, पर्सनल और माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (MSMEs) की ब्याज दर घटकर 7.25 फीसदी हो गई. नई दरें 28 मार्च से लागू हो गईं. नए ग्राहकों को तुरंत फायदा मिलेगा, जबकि मौजूदा ग्राहकों के लिए दरों में कमी उनके लोन की रीसेट डेट से लागू होगी.

बैंक ने अपने बयान में कहा, BRLLR आरबीआई के रेपो रेट से लिंक्ड है और अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस (Coronavirus) से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आरबीआई ने 27 मार्च को रेपो रेट में 0.75% की कटौती की थी. इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी रह गया. इसके बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें घटाना शुरू कर दिया है.

अब तक इन बैंकों ने रेट घ’टाए?
आरबीआई के ऐलान के बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी रेपो रेट से जुड़े लोन 0.75% सस्ते कर दिए. एसबीआई के नए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे. वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.25% कटौती की है. एक साल का एमसीएलआर अब 7.95% रह गया है. इसके साथ ही BOI ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स में 75 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.75 फीसदी की कटौती की है. इस कटौती के बाद एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट घटकर 7.25 फीसदी हो गया. ब्याज दरों में यह कटौती 1 अप्रैल से प्रभावी होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.