BankBreaking NewsNational

मोदी जी गर्लफ्रेंड दो… रोजगार तो ठीक… ट्विटर पर यह क्या मांगने लगे लोग

दिल्ली
इन दिनों सोशल मीडिया में अजीबोगरीब चीजें वायरल हो रही हैं। वैसे भी ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें पता नहीं कब क्या ट्रेंड करने लग जाए। राजनीतिक पार्टियां भी एक दूसरे के खि’लाफ तमाम हैशटैग को ट्रेंड कराती रहती हैं। आज सुबह से ही रोजगार को लेकर हैशटैग modi_rojgar_दो खूब ट्रेंड हो रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें कुछ और ही ट्रेंड होने लगा।


पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, किसान आंदोलन, नए कृषि कानूनों और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अक्सर यूजर्स सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में भड़ास निकालते हुए दिख जाते हैं। पीएम मोदी से लगाकर सरकार के ऊपर खूब मीम्स भी बनाए जाते हैं। आज सुबह से ही यूजर्स बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल कर रहे थे और खूब सारे मीम्स भी बना रहे थे मगर कुछ देर बाद ही पीएम मोदी से यूजर्स नौकरी की जगह गर्लफ्रैंड मांगने लगे।

PM Modi
2021-02-22

पहले तो हैशटैग modi_rojgar_दो खूब ट्रेंड हुआ। यूजर्स लगातार बेरोजगारी का मुद्दा उठाए रहे मगर कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया में हैशटैग modi_girlfriend_do ट्रेंड होने लगा। यूजर्स इसमें खूब मजाकियां मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। इस समय #modi_girlfriend_do ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग पुराने कलाकरों की तस्वीरें लगाकर मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.