Bank

गरीब रथ एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी:हाथ पकड़कर मांगा मोबाइल नंबर, नहीं देने पर शुरू की छेड़खानी

सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़खानी की गई। वह लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी। बोगी के भीतर एक युवक ने उससे मोबाइल नंबर की मांग किया। युवती का हाथ पकड़कर जबरन नंबर मांगने लगा। लड़की के विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया। इससे वह काफी डर गई। उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी।

इसके बाद मामला रेल थाना मुजफ्फरपुर पहुंचा। युवती ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामला गोरखपुर के समीप की है। जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को मामला भेजा जाएगा। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत दर्ज कराने पहुंची रेल थाने।

शिकायत दर्ज कराने पहुंची रेल थाने।

लखनऊ के लिए पकड़ी थी ट्रेन

शिकायत में युवती ने पुलिस को बताया है कि वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है। उसकी टिकट 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में थी। वह लखनऊ जाने के लिए निकली थी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में बोगी संख्या 13 में बैठी थी। जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो एक युवक बगल में आकर बैठ गया। उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। वह लगातार मोबाइल नंबर की मांग करने लगा। नंबर नही देने पर अभद्र व्यवहार करने लगा। इससे वह काफी डर गई।

वह अपने पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। किसी तरह वह लखनऊ उतरी। फिर अपने परिचित के घर गई। वहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को भी घटना की शिकायत दी गई। इसके बाद कहा गया कि जीआरपी में मामला दर्ज कराए। इसके बाद लड़की ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.