छपरा में युवक युवती के विवाह का वीडियो प्रकाश में आया। मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा। वीडियो में शादी करते दिख रहे युवक युवती प्रेमी प्रेमिका बताया जा रहा। जो परिवार के दबाव में घर से फ़रार हो गए गए जिसके बाद स्थानीय बुद्धिजीवी नागरिक और पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में मढ़ौरा थाना के अवस्थित महाबीर मंदिर में शादी कराया गया।
युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर निवासी सरोज कुमार के रूप में हुआ है जबकि युवती की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुआ है।विवाह करने वाले युवक युवती बालिग बताये जा रहे है। मंदिर में विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।
घटना में बारे में बताया जा रहा है कि युवक सरोज कुमार और पडोस के गांव के युवती मनीषा में वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दूसरे से प्रेम विवाह करना चाहते थे।लेकिन दोनों का परिवारवाले राजी नही थे। जिसके बाद दोनों चुपके से घर छोड़ फरार हो गए। घर से गायब होने के बाद लड़की वाले लड़के के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने आये जिसमें प्रेम विवाह का जानकारी होते ही थानाध्यक्ष के पहल पर दोनों को बुलाकर थाना परिसर के मंदिर में विवाह करा दिया गया। प्रेमी प्रेमिका एक ही जाती से बताए जा रहे है। फ़िलहाल युवक युवती को लेकर आपने घर चला गया। पूरे क्षेत्र में इस प्रेम विवाह का चर्चा जोड़ों पर है।







Leave a Reply