वैशाली के हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सैदपुर रजौली के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस ने एक इमली के पेड़ में ट’क्कर मार दी। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर को नींद आ रही थी। इस वजह से बैलेंस बिगड़ गया। सड़क हाद’सा हाजीपुर सदर थाना इलाके में हुआ है।


सड़क हादसे में घायल महिला।
पूर्णिया से पटना जा रही थी बस
यात्रियों के अनुसार पूर्णिया टैक्सी स्टैंड छितरवनी रोड से AITINA बस पटना के लिए खुली थी। तेज गति से चल रही बस ने एक ईमली के पेड़ से जा टकराई। टक्कर होते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बस से सभी घायलों को बाहर निकाला। फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।

ड्राइवर और खलासी फरार
बस का ड्राइवर और खलासी घ’टनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने बस की खड़की से सभी को निकाला गया। घटना के बाद सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है। और घ’टना की जांच में जुट गई है। घायलों में रंजीत तिवारी, पिता स्व.नंदलाल बाना, खिंजरसराय,गया, चंद्रशेखर राणा पिता स्व.इंद्रदेव पासवान, चौसा , मधेपुरा (पूर्णिया सब डिवीजन मुख्यालय के कार्यालय में सिपाही के पद पर हैं, जो कार्यालय के कार्य से पटना मुख्यालय जा रहे थे। सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है।



Leave a Reply