SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक तेज र’फ़्तार यात्री बस का एक्सी’डेंट हो जाने से हड़कंप मच गया. इस हा’दसे में 20 से अधिक यात्री घाय’ल बताये जा रहे हैं. हालांकि बस के ड्राईवर की मौ’त हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 5 की स्थिति काफी गं’भीर बताई जा रही है.
हादसा राघोपुर थाना इलाके के एनएच 57 पर धर्मपट्टी के पास हुआ. जानकरी के अनुसार, बस छातापुर से सुपौल आ रही थी और बस में लगभग दो दर्जन से अधिक पैसेंजर सवार थे. तभी तेज रफ़्तार की वजह से बस डिवाइडर से टकरा गई. घट’ना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घा’यलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया जहां उनका इलाज जारी है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से सिमराही की तरफ से आ रही थी. तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से ट’करा गई. टकराने के बाद बस पलट गई. सभी यात्री गंभीर रूप से घायल घायल बताये जा रहे हैं. वहीं, ड्राईवर की मौत हो गई है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सभी घाय’लों को अस्पताल में भर्ती करा गया.






Leave a Reply