AccidentBHAGALPURBIHARBreaking NewsSTATE

बिहार: भागलपुर में नाव प’लटी, 30 को बचाया गया, 20 लोग ला’पता

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में गुरुवार की सुबह लोगों से भरी नाव प’लट गई। नाव पर पांच दर्जन से अधिक लोगों लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। घ’टना में 30 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 20 लोग अभी लापता हैं। ये सभी लोग अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से निकले थे।जानकारी के अनुसार यह हा’दसा भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास घटि’त हुआ। मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पार मकई की बुवाई के लिए नाव से जा रहे थे। नाव में 50 लोग सवार थे। इस दौरान नाव पलट गई। नाव प’लटने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोग डूब रहे लोगों की जान बचाने में जुट गए। वहीं गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घट’नास्थल पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य कर रहे हैं। फिलहाल 20 लोग लापता हैं। नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों को एहतियातन गोपालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.