BIHARBreaking NewsJEHANABADSTATE

छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ जहानाबाद का लाल, दिसंबर में होने वाली थी शादी

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहानाबाद के कल्पा गांव के लाल CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ सोनू छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए. शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही परिवार में मातम छा गया.

ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ़ सोनू नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे वो बूरी तरह झुलस गए और आखिर में शहीद हो गए. इसकी सूचना CRPF के अधिकारियों ने परिजनों को फ़ोन पर दी. जिसके बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बु’रा हाल है.

वहीं परिजनों ने बताया कि दिसंबर में गोपाल उर्फ सोनू की शादी होनी थी. सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और वह जल्द ही घर आने की बात भी बताए थे और आज इस सूचना के बाद परिवार वालों पर दु’खों का पहाड़ टू”ट पड़ा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.