AccidentBreaking News

बिहार से गुजरात जा रही बस में लगी आग, एक शख्स की जिंदा ज’लकर मौ’त, 2 की हालत गं’भीर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ( में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज गति से जा रही स्लीपर बस  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इससे बस में आग लग गई. आग  ने देखते देखते बिकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई . लेकिन कुछ यात्री उसमें फंस गए जिसमें एक की जिन्दा ज’लकर मौ’त हो गई.

वहीं, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बस में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मोके पर पहुंच गई और बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि बस में 72 यात्री सवार थे. फिलहाल पुलिस ने सभी घा’यलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मृ’तक यात्री को पोस्टमा’र्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र  के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे  पर का है. कहा जा हा है कि खम्बा नम्बर 54 के पास बस का एक्सीडेंट हुआ था. बस बिहार से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी. स्लीपर बस अनियंत्रित हो कर डिवायडर से टकरा गई.

टकराने के बाद बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन तीन यात्री बस में फंस गए. इसमें एक यात्री की जिन्दा जलकर मौत हो गई है और दो यात्री गंभीर घायल ही गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.