नई दिल्ली: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान दुर्घ’टनाग्र’स्त हो गया. खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी मुताबिक, इस हा’देस में पायलट और को-पायलट की मौ’त हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से करईपुर विमान दुर्घट’ना के बारे में फोन पर बात की. सीएम ने पीएम को बताया कि कोझीकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टरो और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान में लगी है.
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, “केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुख’द दुर्घ’टना के बारे में पता चला. एनडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद करें.”

एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1344 दुर्घट’नाग्रस्’त हो गई. ये वंदे भारत मिशन का फ्लाइट था. रनवे पर फिसलने के बाद विमान के दो टुकड़े हो गए. विमान खाई में जा गिरी. कोझिकोड एयरपोर्ट एक टेबल टॉप एयरपोर्ट है.
फायर टेंडर और एंबुलेंस घ’टना स्थल पर पहुंच गई है. घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल है. विमान के अगले हिस्से को काफी नुक’सान पहुंचा है. पुलिस के मुताबिक ये घट’ना करीपुर एयरपोर्ट पर शाम करीब 7.45 पर हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, दो पायलट सहित छह क्रू मेंबर फ्लाइट में सवार थे. इस फ्लाइट में 191 यात्री मौजूद थे जिसमें दस बच्चे भी हैं. विमान में सवार 191 यात्री में से 128 पुरुष यात्री, 46 महिला यात्री, दस बच्चे और सात क्रू मेंबर शामिल थे.



Leave a Reply