नई दिल्ली. केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसा हो गया. यह विमान दुबई से कोझिकोड आ रहा था. बताया जा रहा है कि इस विमान में 170 यात्री सवार थे.
हाद’से के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं. फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घट’नास्थल पर मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट की उड़ान संख्या IX1344 है. यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था. शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा. फिलहाल इस हा’दसे में कितने घा’यल हुए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.



Leave a Reply