AccidentBIHARBreaking NewsJEHANABADSTATE

आसमान में गरज रहे थे बादल / उसी वक़्त मोबाइल से बात कर रहे युवक पर गिरा ठनका, हो गयी द’र्दमाक मौ’त…

JAHANABAD:जहानाबाद के अलग अलग जगहों पर आज सुबह आसमानी प्रकोप से दो लोगों की मौ’त हो गई । वहीं एक व्यक्ति ग’म्भीर रूप से घा’यल हो गया है । एक युवक तो मोबाइल से बात कर रहा था इसी दौरान आसमान से बरसी आफत ने उसकी जान ले ली।

जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से 2 लोगों की मौ’त हो गयी जबकि एक युवक बुरी तरह से झुलस गया ।मखदुमपुर प्रखंड के नेवारी गांव में ठनका गिरने से एक  20 वर्षीय युवक अनुज कुमार की मौ’त हो गई जबकि उसका चचेरा भाई चिंटू बुरी तरह से झुलस गया है।

इस मामले में बताया जा रहा है कि युवक उस समय अपने मोबाइल से बात कर रहा था तभी अचानक से ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।वही घोसी थाना के डहरपुर गांव में भी दामोदर यादव की मौत हो गई है । दामोदर यादव अपने खेत के बधार में था । उसपर अचानक से ठनका गिर गया और वही उसकी मौत हो गई ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.