बाइपास के दशरथा मोड़ 70 फीट और कंकड़बाग के 90 फीट के बीच करीब चार किलोमीटर में अ’नियंत्रित ट्रक ने लगभग 15 लोगों को कु’चल दिया। हा’दसे में तीन लोगों की मौ’त हो गई। 12 से अधिक लोग घा’यल हैं। कुछ ऐसे घा’यल भी हैं जिनका इलाज बाइपास के नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीएमसीएच में एडमिट गर्दनीबाग के सुरेंद्र प्रसाद और परसा बाजार के दिनेश दास की मौत इलाज के दौ’रान हो गई। तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ड्राइवर ने 90 फीट के अंडरपास के डिवाइडर में ट’क्कर मा’र दी और घा’यल हो गया।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। दीदारगंज निवासी ड्राइवर सुरेश राय पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया है। कंकड़बाग थाने में उस पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मा’मला दर्ज किया गया है। सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। पुलिस को भी आशंका है कि चालक ने न’शे की स्थिति में इतनी भ’यावह घटना को अंजाम दिया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के फैलाव के चलते चालक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच नहीं हुई। चालक का मेडिकल टेस्ट हुआ है। जांच रिपोर्ट से यह तय होगा कि वह न’शे में था या नहीं।

राशन घर ले जा रहे युवक को भी कुच’ला, मौके पर ही गई जा’न
जिस युवक की जगनपुरा बाइपास पर मौ’त हुई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 26 साल की है। वह साइकिल से राशन लेकर घर जा रहा था। सात घायल पीएमसीएच में हैं। इनमें दो की स्थिति गंभीर है। घा’यलों में श्याम (45), मिंटू रजक (26), चिंटू रजक (30) ओम प्रकाश (50), अलोक राज (30), उमेश दास (35) शामिल हैं। एक 30 साल के घा’यल की पहचान नहीं हुई है।
बड़ा सवाल-लॉकडाउन में सीमेंट लेकर कैसे निकल गया ट्रक
चालक ने बताया कि वह लॉकडाउन के बाद से बेउर के पास फंसा था। दीदारगंज जाना था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके कहने पर सीमेंट लदा ट्रक लेकर निकल पड़ा। किसी ने जाने को कहा था या फ्रस्ट्रेशन में आकर श’राब पी और ट्रक लेकर निकल गया? जब उसे दीदारगंज ही जाना था तो इतने दिनों से बेउर के पास इंतजार क्यों कर रहा था? ट्रक में झारखंड का नंबर लिखा हुआ है।

स्कार्पियो को मारी ट’क्कर
गुरुवार को यह घ’टना तब हुई जब ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर 70 फीट से पहाड़ी की तरफ बढ़ा। 70 फीट से आगे बढ़ते ही ड्राइवर ने एक स्कार्पियो को ठोक दिया। स्कार्पियो सवार तीन लोगों को हल्की चो’ट आई है। इसके बाद ट्रक ड्राइवर भागने के चक्कर में 70 फीट के पास ही बेउर से सिपारा की ओर जा रही एक हवा हवाई काे ज’बरदस्त ट’क्कर मा’र दी। हवा हवाई पूरी तरह क्ष’तिग्र’स्त हो गया और उसमें बैठे पांच लोग बु’री तरह घा’यल हो गए। फिर जक्कनपुर थाना इ’लाके के बाइपास पर एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया जो मामूली रूप से घा’यल है। वहां से आगे बढ़ते ही आरके नगर में एक साइकिल सवार को ट्रक कुचल दिया और उसकी मौ’त मौके पर ही हो गई। इस बीच में एक फल वाले ठेले को भी ट्रक ने ठोक दिया। वहां से भागते हुए चालक 90 फीट के अंडरपास के डिवाइडर से टकरा कर क्ष’तिग्र”स्त हो गया। चालक घा’यल हो गया और उसे गि’रफ्तार कर लिया गया।




Leave a Reply