Breaking News

मधुबनी में दो विदेशी नागरिक पकड़ाए:नेपाल सीमा से भारत सीमा में प्रवेश कर रहे थे, एक वाहन चालक को भी एसएसबी जवान ने दबोचा

मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल पिपरौन जटही चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों द्वारा दो विदेशी नागरिक कार से नेपाल सीमा की ओर से भारत सीमा में प्रवेश कर रहे थे। उसी दौरान इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को नेपाल सीमा की ओर से आ रहे वाहन मैं बैठे दो विदेशी नागरिकों पर शक हुआ तो एसएसबी जवानों ने गाड़ी को रुकवा कर उसमें बैठे विदेशी महिला से पूछताछ करने लगे।

एसएसबी जवानों के द्वारा पूछताछ के दौरान विदेशी महिला ने अपना नाम टट्टू नामुद्दू उम्र 30 वर्ष ईस्ट अफ्रीका युगांडा का रहने वाला बताया वही पकड़े गए दूसरे विदेशी नागरिक तेज मारियापा (उम्र 60) वर्ष नॉर्थ बैंगलोर का बताया। वही पूछताछ के दौरान इन दोनों विदेशी नागरिकों ने बताया यह की अमेरिका का नागरिक हूं।

वहीं पकड़े गए विदेशी नागरिक के पासपोर्ट नंबर 207532 053 यूएसए एवं दूसरे नागरिक का पासपोर्ट नंबर 452 214 7036 इंडिया का बताया एवं साथी उसने बताया कि उसके साथ ओसीआई कार्ड भी है क्योंकि उक्त दोनों व्यक्ति भारत और नेपाल के नागरिक नहीं होने के कारण नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए अधिकृत नहीं है रक्सौल और जोगबनी में स्थित चेक पोस्ट से ही अधिकृत है मौके पर दोनों विदेशी नागरिकों एवं वाहन चालक को पकड़ कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है वही इन तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर कागजात सामान्य मिली।

नेपाल सीमा से भारत सीमा में प्रवेश कर रहे इन दोनों विदेशी नागरिक के ऊपर शक हुआ जिसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उन दोनों विदेशी नागरिक को पकड़ लिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.