मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। मौके से एक कंटेनर ट्रक और एक पिकअप भी पकड़ा गया है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए।
मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है। औराई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कारोबारी फरार होने में सफल रहे। अब ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस शराब माफियाओं को चिन्हित करने में जुट गई है। इसको लेकर डीटीओ से संपर्क साधा जा रहा है, ताकि गाड़ी मालिक को पकड़ा जा सके।
बताया जा रहा है कि यह खेप पंजाब से आई है जिसे इलाके में ही अनलोड किया जा रहा था। यहां से अलग-अलग इलाकों में यह भेजा जाता लेकिन, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई।
मामले में औराई थानेदार रूपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में छापेमारी कर एक ट्रक और एक पिकअप को जब्त किया गया है। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी कारोबारी फरार हो गए। ट्रक और पिकअप को थाना पर लाया गया है। जब्त शराब की गिनती की जा रही है। मामला दर्ज कर कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है।



Leave a Reply