Breaking News

मुजफ्फरपुर में हंसी-मजाक करना युवक को पड़ा महंगा:दबंगों ने बेर’हमी से पी’टा

मुजफ्फरपुर में एक युवक को हंसी मजाक करना महंगा पड़ गया। बुधवार को दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। फिर, उसे अधमरा कर झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। मामला जिले के कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर की है। जहां एक युवक को राह चलते हंसी मजाक भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार, यजुआर मध्य के पूर्व पंचायत समिति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जब तक वह बेहोश नहीं हुआ तब तक लाठी-डंडों से वार किया गया। अधमरे हालत में रस्सी से बांधकर फेंक दिया गया।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा कि पीड़ित युवक भगवती स्थान निवासी राजन ठाकुर है। वे मुंबई में निजी काम करते हैं। होली में वह अपने घर लौटा था। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया। वह दोस्तों में हंसी मजाक कर रहा था। इसी दौरान पूर्व पंचायत समिति से बकझक हुई। विवाद बढ़ने कर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इधर, मामले में युवक परिजनों ने कटरा थाने में 8 लोगों को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.