Breaking News

नए साल पर गुलजार हुआ बिहार का कश्मीर:इंडो-नेपाल सीमा पर हज़ारों वाहनों के साथ पहुंचे तकरीबन 50 हजार सैलानी

वाल्मीकिनगर में सैलानियों की भीड़ इस क़दर देखने को मिली कि कई घण्टों तक मुख्य सड़क जाम रहा । बिहार के कश्मीर वाल्मीकिनगर में अहले सुबह से पहुंचकर तकरीबन 50 हजार की तादाद में पर्यटक जश्न मना रहे हैं । इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित नारायणी गंडक नदी के घाटों पर लोग पहुंचकर पकवान का भी लुफ्त उठाकर थिरक रहे हैं । वही वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के पैकेज पर भी बड़ी संख्या में नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटक पहुंचे हैं। नेपाल के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दिया गया है।

दरअसल इस साल कोरोना के 2 वर्षों बाद इंतज़ार कर रहे सैलानियों का हुजूम रविवार के चलते औऱ अधिक देखा जा रहा है लिहाज़ा लोग देश विदेश समेत सीमावर्ती उत्तरप्रदेश व बिहार के बोधगया व पटना से भारी संख्या में यहां पहुँचे हैं और पिकनिक का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

बता दें कि बिहार के इकलौते VTR में जंगल सफारी ,वोट सफारी के साथ प्रकृति के अनुपम नजारों का लोग लुफ्त उठा रहे हैं वही नेपाल बॉर्डर भी आज नए साल पर ख़ूब गुलजार है ।वाल्मीकिनगर पहुंचे सैलानी नेपाल का भी रुख कर रहे हैं। पिकनिक औऱ एन्जॉय के लिए वाल्मीकिनगर आउटिंग के साथ साथ जंगल वाली फिलिंग का एक मात्र डेस्टिनेशन है जहां पर्यटक रमणिक नज़ारों का क़रीब से दीदार कर आनंदित हो रहे हैं। बता दें कि आज वाल्मीकि नगर में किसी भी होटल में रूम खाली नहीं है।

इसके साथ ही जंगल सफारी पर्यटकों को गाड़ी भी नहीं मिल रही है। पिछले 3 दिनों से वाल्मीकि नगर में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। रविवार को वाल्मीकि नगर में तकरीबन 25 सौ बड़ी वाहनों का इंट्री हुआ है। इसके अलावा बाइक और थ्री व्हीलर की एंट्री नहीं हो सकी है। वाल्मीकि नगर में आने वाले पर्यटक बनाने और खाने का जगह भी ढूंढते नजर आए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.