विदेशों में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BF.7 ने देश में भी चिंता बढ़ा दी है। बिहार में भी सतर्कता बरते के लिए अलर्ट जारी किया गया। परेशानी यह है कि यहां अब तक 1.5 करोड़ ने ही अब तक प्रीकॉशन डोज लिया है। बिहार में काेराेना टीके की बेहद कम डोज भी बची है। कोविशील्ड की मात्र 2400 और काे-वैक्सीन की एक लाख 76 हजार 220 डाेज ही बची है।
कुछ स्थानाें पर काे-वैक्सीन के टीके दिए जा रहे हैं। लेकिन, इसे लेने वाले नहीं मिल रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में कोविशील्ड की मात्र 60 डाेज और काे-वैक्सीन की 6400 डाेज बची है। टीका के बारे में राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिन्हा से जानकारी मांगी गई ताे उन्होंने कहा कि अभी टीका बचा है। लेकिन, उन्हाेंने यह बताने से इनकार किया कि कितनी डाेज बची है।







Leave a Reply