मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके के एक गाव से बिते दो दिनों से रहस्मयी ढंग से गायब नाबालिग समेत तीन बच्चियाें को मुजफ्फरपुर जंक्शन से देर रात बरामद कर लिया गया है। तीनों को रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने संदिग्ध हालत मे पकड़ा। तीनों प्लेटफॉर्म पर एक कोने में दुबक कर बैठी थी। बताया जा रहा है की थानेदार प्लेटफॉर्म पर पैदल गस्त लगा रहे थे।
सकरा पुलिस के किया हवाले
इसी बीच उनकी नजर तीनों पर पड़ गई। तीनों डरी-सहमी थी। तीनों की तस्वीर उनके पास थी। तीनों को थाने पर लाया गया। तस्वीर से मिलान किया गया, जिसके बाद तीनों से पूछताछ की गई। हालांकी एक बच्ची ने कहा दीदी ने कहा चलने को हम चल दिए। तीनों बच्चियां दो दिन से जंक्शन के आसपास भटक रहे थे। देर रात होने पर सभी प्लेटफॉर्म पर पहुँच गए। मामले में रेल थानेदार ने बताया की सकरा इलाके से गायब बच्ची को बरामद किया गया है। तीनों को सकरा पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है।
परिजनों ने दर्ज करवाया था मामला
सकरा पुलिस तीनो को लेकर अपने साथ चली गई है। अब शुक्रवार को पुलिस तीनो का बयान कोर्ट मे दर्ज कराएगी। बताते चले की एक ही गांव से दो सगी बहने समेत तीन लड़कियां गायब थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण की धारा मे FIR दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था की दोनों सगी बहने एक कमरे मे सो रही थी। सुबह मे जब लोगो ने देखा तो दोनों गायब थी। परिजन दोनों की तलाश मे जुट गए थे। इसी बीच पता चला की पड़ोसी की नाबालिक नातीन भी गायब है। लोगो को आशंका है की तीनो एक साथ ही लापता हुए है। लापता लड़कियों की उम्र 8 व 12 वर्ष है। जबकि, ननिहाल से गायब लड़की की उम्र 13 वर्ष है।






Leave a Reply