बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सुधारात्मक कदम उठाने की बात कहते हुए बताया था कि आगे बीपीएससी सेंटर पर ही प्रश्न पत्र प्रिंट करके देगा। ऐसा उन्होंने 67 वीं पीटी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने और फिर सभी सेंटर की परीक्षा रद्द होने के बाद कही थी ताकि धांधली पर रोक लग सके।
दो सेंटर पर इसका प्रयोग कर देखा गया
जानकारी है कि हाल के दिनों में हुई एक परीक्षा के दो सेंटर पर आयोग ने इसका प्रयोग किया है। आयोग ने इसके लिए पेन ड्राइव में प्रश्न पत्र लिया और उसे पासवर्ड से लॉक किया गया। इसके बाद सेंटर पर फोटो कॉपी मशीन लगाई गई। इस मशीन के जरिए पेन ड्राइव से प्रश्न पत्र निकाला गया। इसमें आयोग के कर्मी लगाए गए। लेकिन आयोग के पास पहले से ही कर्मियों की काफी कमी है। जानकारी है कि इसमें आयोग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसलिए आने वाले समय में आयोग को काफी बड़े मैन पावर की जरूरत इस योजना को जमीन पर उतारने में चाहिए होगी।
बड़ी संख्या में प्रिंटिंग मशीन चाहिए होगी
बड़ी संख्या में फोटो स्टेट मशीन भी चाहिए होगी। मशीनों को सेंटर पर ले जाना और लाना भी होगा। यानी ये प्रक्रिया खर्चीली भी होगी। बीपीएससी पीटी की परीक्षा में अब पहले से काफी ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा लेने के लिए 30 सितंबर को 38 जिलों में 1153 परीक्षा केन्द्र बनाने पड़े थे। बता दें कि आयोग पीटी परीक्षा की ओएमआर शीट की जांच के लिए प्राइवेट एजेंसी का सहारा लेती है। छात्रों की मांग है कि बीपीएससी को इसके लिए अपना सिस्टम डेवलप डेवलप करना चाहिए।



Leave a Reply