सीवान में प्रेम प्रसंग के बाद दो प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे से शादी रचा ली थी। परिवार के सभी लोग खुश थे। वहीं अब नवविवाहिता के शादी के 7 महीने बाद हत्या हो गई। घटना में मृतका की मां ताज़बून निशा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव का है। घटना में मृतका की पहचान तेलकथू निवासी शेख इमदाद की 25 वर्षीय पत्नी यास्मीन परवीन (मुस्कान) के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
7 महीने पहले हुई थी शादी
बताया जाता है कि एक ही गांव के दोनों प्रेमी जोड़ो ने प्रेम-प्रसंग में करीब 7 महीने पहले शादी रचा ली थी। शादी के बाद दोनों काफी खुश थे। मृतका यास्मीन परवीन उर्फ मुस्कान की माँ ताज़बून निशा बता रही है कि उनकी लड़की यास्मीन परवीन (मुस्कान) की शादी सात माह पूर्व मेरे ही गांव के शेख अरशद के पुत्र शेख इमदाद से प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन लड़के पक्ष के लोग इस प्रेम विवाह से नाखुश थे। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को लेकर सीवान मे किराये के मकान मे रहने लगा। शादी के कुछ दिन बाद लड़के के परिजनों के द्वारा डेढ़ लाख रुपए दहेज़ की मांग का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं जब उनके द्वारा पैसा देने से मना किया गया तो, ससुराल वालों ने उनकी बेटी को परेशान करना शुरु कर दिया। इसी बीच उनके दामाद ने अचानक फोन कर बताया की आपकी लड़की मुस्कान की तबीयत खराब है। परिजन जब आनन-फानन में घर से सीवान पहुंचे तो चिकित्सकों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था, अभी वे लोग कुछ समझ ही पाते कि उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता के मौत के बाद उसके पति उसको वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

नवविवाहिता के मौत के बाद पति शेख इमदाद फरार
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना में एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। उसकी मां के द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।



Leave a Reply