Uncategorized

घर में फंदे से लटका मिला नाबालिग का श’व:कटिहार में किशोरी का श’व मिलने से सनसनी

कटिहार में 13 साल की एक नाबालिग लड़की का शव घर में फंदे से लटका मिला है। मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में युवती और उनका एक छोटा भाई मौजूद था। घटना मनसाही थाना क्षेत्र के साझा गांव का है। परिजनों के द्वारा इस घटना की केजानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों के फर्द बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान साझा गांव निवासी मो जाहिद की 13 वर्षीय पुत्री नेहा खातून के रूप में हुई है।

घटना के बारे में पिता मो जाहिद ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे और उनकी पत्नी सामान लेने के लिए चौक पर गई हुई थी। घर में सिर्फ उनका एक पुत्र और पुत्री ही अकेले थे। पुत्र उनका घर में टीवी देख रहा था और पुत्री दरवाजे पर खड़ी थी। रात 10:30 बजे जब उनकी पत्नी घर पहुंची और फंदे से लटका नेहा को देखा। पत्नी के द्वारा घटना की जानकारी मिली। घर पहुंचने के बाद नेहा को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ने बताया कि 1 साल पूर्व उनकी पुत्री का पड़ोस के रहने वाले छोटू, शौकत और मुन्ना के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद में मारपीट हुई थी। जहां उनके द्वारा थाना में केस भी दर्ज कराया गया था। केस को उठाने के लिए बराबर उनके ओर से धमकी मिल रही थी। उन्हीं लोगों ने उनकी पुत्री की गला दबाकर पहले हत्या किया और घर में ही फंदे से लटका दिया।

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के द्वारा भेजा गया है। वही परिजनों ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.