नालंदा में शौच के लिए घर से निकले एक युवक का शव तालाब से बरामद किया गया। परिजन पानी छूने के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत की आशंका जता रहें हैं। मृतक इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत मुड़ला विगहा गांव निवासी विद्यानंद यादव के पुत्र विनोद प्रसाद (35) के रूप में की गई हैं।n




घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह विनोद प्रसाद शौच के लिए घर से बाहर खेतों की ओर गए थे। समय हो जाने के बावजूद जब वे नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की जाने लगी। राहगीरों द्वारा पता चला कि एक शव तालाब में उपलाया हुआ है। इसके बाद शव की पहचान की गई।
मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक पशुपालन का काम करते थे और खटाल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।



Leave a Reply