नालंदा में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीण बिजली विभाग पर लुंज पुंज बिजली की तारों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
मामला हरनौत प्रखंड के फलहंनवा महान गांव का है। जहाँ बीती शाम खेत देखने गए किसान की मौत पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गया। मृतक कोकिल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह हैं।
घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद सिंह फसल देखने के लिए बीती शाम खेतों की ओर गए थे। तभी बारिश के कारण बिजली का खंभा एक ओर झुक गया था। जिससे तार टूट कर जमीन पर आ गिरा, उसी की चपेट में आकर विनोद सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना का पता देर शाम चली। जब वे घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। अधेड़ खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। पास जाकर देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि लुंज पुंज तारों के स्थिति के बारे में बिजली विभाग को कई मर्तबा बताया गया। बावजूद विभाग ने कोई सुद नहीं लिया। जिसका नतीजा है कि आज एक व्यक्ति की अकाल मौत हो गई।
मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। जिनके पीछे 3 बच्चे आश्रित थे।
मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मौत की बात बताई जा रही है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।







Leave a Reply