Breaking News

सीवान में बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल:जगह-जगह जलजमाव से परेशानी, घुटने भर पानी में विद्यालय से घर लौटते दिखे छात्र

सीवान। में पिछले कुछ घंटों से शुरू हुई बरसात ने नगर परिषद की पोल खोल दी है। बरसात की वजह से शहर के कई मोहल्लों में नारकीय स्थिति उत्पन्न कर दी है। सड़कों पर जलजमाव, लोगों के घरों में पानी के बीच नगरवासियों की फजीहत झेलनी पड़ रही है और नगर परिषद असहाय बना हाथ-पैर मारता दिख रहा है। इस बार नगर परिषद चुनाव को लेकर दर्जनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में है और अपने वोट बैंक बनाने के लिए नगर परिषद के हर एक गली मोहल्लों में जाकर अपने वोटरों को लुभाने में लगे हैं

लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से सीवान शहर के चौक चौराहों पर जलभराव की स्थिति है इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रत्याशी केवल चुनाव में ही दावे करते हैं और हकीकत कुछ और होती है। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पूर्व से बनी नालियां सफाई के अभाव में पानी निकासी में अक्षम साबित हो गईं। इतना ही नहीं नालियों के ऊंचीकरण के बाद तो समस्या और भी जटिल हो गई है।

खासकर सीवान शहर के महादेवा रोड,राजेंद्र पथ से महावीर पुरम जाने वाली सड़क समेत मालवीय नगर, पकड़ी, व्यवहार न्यायालय व डीडीसी ऑफिस के सामने, गांधी मैदान से दरबार की ओर जाने वाली सड़क समेत कई मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति भयावह हो गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ स्कूली बच्चे छुट्टी के बाद घुटने भर पेट को मोड़ कर आने जाने को विवश है। हालांकि बच्चों के पेरेंट्स के बीच सड़क पर बह रहे गंदे पानी की वजह से उन्हें बीमार होने की चिंता सता रही है। झमाझम बारिश की वजह से सीवान सदर अस्पताल भी जलमग्न हो गया है। यहां सदर अस्पताल परिसर में भारी पानी के जमावड़े के बीच मरीज उसी पानी से होकर आने जाने को विवश है। लोगों का अनुमान है कि ऐसे ही पानी कुछ घंटे और हुए तो सदर अस्पताल पूरी तरह से पानियों से ढक जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.