अहियापुर की छात्रा को जिं’दा ज’लाकर मा’रने के मुख्य आरो’पित राजा राय की बेल की अर्जी शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। उसके अधिवक्ता ने बीते सोमवार को अर्जी दाखिल की थी। मुख्य आ’रोपित बीते नौ दिसंबर से न्यायिक हि’रासत में जेल में बन्द है।अहियापुर पुलिस नजिरपुर निवासी राजा व उसके साथी मुकेश कुमार के खि’लाफ सीजेएम कोर्ट में चार्टशीट दाखिल कर चुकी है।हालांकि, चार्टशीट से पूर्व मुकेश को एडीजे कोर्ट से बेल मिल गई थी। इस संबंध में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग की थी, लेकिन पुलिस केस डायरी दाखिल नहीं कर सकी। बीते दिनों सीजेएम कोर्ट ने मुख्य आरोपित राजा राय व उसके साथी मुकेश पर संज्ञान लिया था। संज्ञान के बाद दौरा सु’पुर्दगी के लिए 16 मार्च को सुन’वाई होगी।


Input: Hindustan



Leave a Reply