Uncategorized

बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौ’त:मंदिर के पास झाड़ू दे रहा था युवक

बेगूसराय में तेज रफ्तार मैजिक वाहन गाड़ी ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान खम्हार गांव के रहने वाले सिंघेश्वर ताती का पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार काली मंदिर के पास झाड़ू दे रहा था। उसी दौरान मंझौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मुर्गा से लदा हुए मैजिक वाहन ने संतोष कुमार को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं स्थानीय लोगों ने मैजिक वाहन गाड़ी एवं चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। फिलहाल इस घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष कुमार मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक का तीन पुत्री 2 पुत्र है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.