Breaking News

सीवान में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:दो बाइक की सीधी भि’ड़ंत

सीवान। जामो थाना क्षेत्र के गेहूंआ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात तकरीबन 10:30 बजे दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के करकछ माधोपुर गांव निवासी स्व. रामसूरत साह के 40 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जामो बाजार निवासी 37 वर्षीय सत्यप्रकाश गौरव के रूप में हुआ है।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति अनिल कुमार बाइक लेकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जामो थाना क्षेत्र के गेहूंआ में पेट्रोल पंप के समीप दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में लोगों ने उन्हें जानकारी दी वह रोती बिलखती हुई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निजी वाहन से पीड़ित को लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी के बाद जामो थाने की पुलिस मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में लग गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना घटित होने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को लेकिन निजी वाहन में कराकर सदर अस्पताल सीवान में इलाज के लिए भेजा। इधर हादसे में पति की मृत्यु होने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.