भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में शुक्रवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मवेशी चराने गए एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी स्व. सुखदेव राय के 35 वर्षीय पुत्र राम लगन राय है एवं व पेशे से किसान थे।
इधर मृतक के भतीजे चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह भैंस चराने के लिए खेत की ओर गए हुए थे। जहां विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा पड़ा था। मवेशी चराने के दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। तभी खोजबीन के दौरान जब परिजन खेत की ओर गए तब उन्होंने देख की वह मृत अवस्था खेत मे पड़ा देखा।
जिसके उसके शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए।इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Leave a Reply