दरभंगा में शरा’बबंदी का मजाक: बेखौ’फ हो कर छ’लकाया जा रहा है जाम

दरभंगा में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार में पूर्ण शराब बंदी है । वैसे में बेखौफ हो कर जाम झलकाया जा रहा है ।बल्कि नीतीश कुमार के शरा’बबंदी का मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री को गाली देते शराब पीते वीडियो में देखा जा सकता है।

पीने वाले को प्रशासन का डर नहीं दिख रहा है। खुद का परिचय देते हुए कहा कि उनका नाम महेश गुप्ता है। वे लहेरियासराय थाना क्षेत्र में उनका घर है। साथ ही वो शराब लुच्ची गाछी में शराब पी रहा है। साथ ही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री को गाली दे रहा है। ये उचित नही है।

पूर्वे ने कहा की शराब पीना गलत तरीके से रुपए कमाना इनकी आदत में शुमार है। वहीं, बताते चले की दरभंगा में शराब खुले आम बिक रही है । लोग पी रहे हैं, लोग शिकायत करने शराब के साथ थाने पुलिस के पास पहुंचते है तो पुलिस के गुस्से के शिकार होते है।

बहेड़ा थाना में अमरजीत के साथ यही हुआ था। वह अपने इलाके के शराब माफिया की शिकायत करने फेसबुक लाइव करते थाना पहुंचा था। पुलिस के गुस्से का शिकार हुआ था। वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.