Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMUncategorized

नवादा में खलिहान में लगी आग, फसल जलकर खाक

नवादा जिले के नरहट प्रथम के सिंदुआरी गांव के खलिहान में गेहूं के बोझा में बिजली की शॉर्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से आग लग गई। आग लगने की जानकारी के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। भीषण गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने लगा। घर के समीप खलिहान होने के कारण लोगों को गांव की तरफ आग फैलने की चिंता सताने लगी। ग्रामीण जुटे और आग को बुझाने की कोशिश में जुट लग गए। जैसे तैसे पानी का जुगाड़ कर आग पर काबू पाया गया।

अग्निशामक दल को भी सूचना दी गई। ग्रामीण और अग्निशामक दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक खलिहान में रखा लाखों रुपये का गेंहू जल कर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध सिंह का 125 बोझा गेहूं, शालिग्राम पंडित का 50 बोझा गेंहू, बटोरन सिंह का 50 बोझा और आनंदी पंडित का 35 बोझा गेंहू लगभग जल कर खाक हो गया। खेत से खलिहान पहुंचा किसानों का मुंह का निवाला छिन्न जाने पर किसानों में मायूसी देखी जा रही है।

क्षेत्र में कही भी आगलगी की घटना पर फ़ौरन काबू पाने के लिए नरहट थाने में भी एक छोटा अग्निशामक दिया गया था जो हटा लिया गया है। थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम ने बताया कि एक साल पूर्व नरहट थाना से अग्निशामक वाहन को विभाग लेकर चला गया है। सूचना मिलने के बाद हिसुआ से अग्निशामक वाहन को आग बुझाने के लिए भेजा जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.