BIHARBreaking NewsSTATEUncategorized

फिर डरा रहे कोरोना केस, 24 घंटे में आए 15906 नए मामले, 561 की मौ’त

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना संक्रमण में मामले हर दिन ऊपर और नीचे हो रहे हैं. कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी गति से आगे बढ़ रही है लेकिन ये आंकड़े आने वाले समय के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कई राज्‍यों में दुर्गापूजा और दशहरा के बाद कोरोना के नए केस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 906 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 561 मरीजों की मौ’त हुई है. कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 468 हो गई है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 1 लाख 72 हजार 594 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 35 लाख 48 हजार 605 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 54 हजार 269 लोगों की मौ’त हो चुकी है. देश में अब तक 1,02,10,43,258 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 77,40,676 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

कोरोना वायरस संक्रमण के राज्यवार आंकड़ें

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 8,909 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,97,587 हो गई है. राज्य में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से 65 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 28,229 संक्रमितों की जान जा चुकी है. राज्य की स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 8,780 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,97,409 हो गई है.

महाराष्‍ट्र में कोरोना के 1701 नए मामले आए सामने
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,701 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,01,551 हो गई जबकि 33 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,998 तक पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 1,781 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,33,919 हो गई है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 24,022 हो गई है.

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 974 नए केस मिले
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति और खराब हो गई है. जहां शनिवार को 974 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जो एक दिन पहले की तुलना में 128 अधिक मामले हैं. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 846 मामले सामने आए थे. दुर्गापूजा के बाद राज्य में लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,85,466 हो गई है और संक्रमण के सबसे अधिक 268 नए मामले कोलकाता में सामने आए हैं. कोरोना वायरस के कारण 12 और लोगों के मरने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर19,045 हो गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.