BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATEUncategorized

मुजफ्फरपुर : शहर में इस बार जलजमाव हुआ ताे 27 मकानों काे ताे’ड़ेगा नगर निगम

शहर में इस बार जलजमाव हुआ तो नालों पर बने सभी पक्का निर्माण तोड़ दिए जाएंगे। इसके लिए 27 मकान भी चिह्नित किए गए हैं। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि उन मकानों के मालिक को नोटिस भेज दिया गया है। शहर में जलजमाव होगा तो उन मकानों को भी तोड़ दिया जाएगा।इसके पहले उन्होंने शनिवार को नगर निगम में सभी पुराने कर्मचारियाें काे जमा कर पूछा कि इसके पहले अतिक्रमण को लेकर शहर में कब कोई मकान ताेड़ा गया। कर्मचारियाें ने कहा- 1994 में तत्कालीन प्रशासक केके पाठक ने तोड़वाया था। नगर आयुक्त ने कहा- फिर वही तैयारी कर लीजिए।

उन्होंने बताया कि इन 27 मकानाें के मालिकाें काे पहले भी नाेटिस किया गया था लेकिन उनका जवाब संतोषप्रद नहीं मिला। अब उन्हें अतिक्रमण वाले भाग काे ताेड़ने के लिए नाेटिस भेजा जा रहा है। यदि वे मकान ताेड़कर नहीं हटाते हैं और उनकी वजह से नाला में पानी का बहाव बाधित हुआ ताे आगामी बरसात में नगर निगम उन मकानों काे ताेड़ देगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त व सिटी मैनेजर काे विशेष शक्ति प्रदान की है। अतिक्रमण के अलावा नक्शा के विपरीत मकान बनाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। तमाम ऊंचे भवनाें व पार्किंग स्थल नहीं छाेड़ने वाले भवनाें का नक्शा निकलवाया जा रहा है।

खाली पदाें को लेकर टिप्पणी करने पर पार्षद को व्हाट्स एप ग्रुप से किया गया बाहर

लंबे समय से शहर के कई वार्डाें में सफाईकर्मियाें के पद खाली हैं। शनिवार काे वार्ड 40 व 48 के पार्षद ने नगर निगम के व्हाट्सअप ग्रुप पर सवाल उठाया। नगर आयुक्त के खिलाफ वार्ड 48 के पार्षद माे. हसन ने कुछ अशाेभनीय टिप्पणी की ताे उन्हें ग्रुप से बाहर किया गया। इसे लेकर कई वार्ड पार्षदाें में नाराजगी है। वार्ड 48 के पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में काफी दिनाें से छह सफाईकर्मी काम पर नहीं आ रहे हैं।

कूड़े का अंबार लगा है। नालाें की उड़ाही नहीं हाे पाई है। इसे लेकर कई बार मेयर और नगर आयुक्त ने बात की। लिखित प्रतिवेदन दिया, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई। इसी गुस्से में ग्रुप पर टिप्पणी की। अब मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी। इधर, वार्ड 40 के पार्षद अब्दुल बाकी ने बताया कि उनके वार्ड के 4 सफाई कर्मी काेराेना संक्रमण के शुरू हाेते ही ड्यूटी पर आना बंद कर दिए। इसके लिए सफाई प्रभावित हाे रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.