बिहार में फिर से मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे हैं और कई स्थानों पर मध्यम बारिशभी दर्ज की गई. जिस वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग और उत्तर मध्य भाग में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई
भागलपुर में 45 मिलीमीटर, रूपौली में 28 मिलीमीटर, बीरपुर में 26 मिलीमीटर, मनिहारी में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मई महीने की बात करें तो हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष मई महीने में तापमान में काफी कमी देखी गई.
इस वर्ष प्री मानसून काफी सक्रिय है, जिस वजह से तापमान में कमी देखी गई है. वहीं, अगर वर्षा की बात करें तो पिछले कई वर्षों की तुलना में इस वर्ष मई महीने में काफी अच्छी बारिश हुई है. दक्षिण पश्चिम मानसून ने अंडमान निकोबार दीप समूह में समय से पूर्व दस्तक दे दी है. पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव निचले स्तर पर जारी है.





Leave a Reply