पूर्व मंत्री के धरने पर बैठने से बर्तमान मंत्री को पार्क के उद्घाटन का कर्यक्रम स्थगीत करना पड़ा।
मुज़फ़्फ़रपुर में एक अजीबोगरीब स्थिति उतपन्न हो गई। दरअसल देर साम छाता चौक स्थित लोकनायक जयप्रकाश पार्क का उद्घाटन नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा द्वारा करने की सूचना पर शुक्रवार को दोपहर बाद पूर्व मंत्री रमई राम पार्क के पास धरने पर बैठ गए। पूर्व मंत्री के धरने पर बैठने की स्थिति में नगर विकास एवं आवास मंत्री ने पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया।वही पूर्व मंत्री रमई राम ने कहा, राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल में लोकनायक जय प्रकाश पार्क बना था।

पुराना पार्क होने की स्थिति में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि से पार्क का जीर्णोद्धार और सौन्दरिकर्ण किया गया लेकिन बोर्ड पर मंत्री सुरेश शर्मा के सौजन्य से लिखा है।सौजन्य से मतलब मंत्री जी के निजी फंड से पार्क का निर्माण हुआ है। साथ ही कहा जो मंत्री बारिस के समय अपने घर के आस पास आजबकि अपना नाम का नाला नही साफ कर सकता।सहर की स्थिति इनके कार्यकाल में नरकीय हो गई है। इस तरह से पार्क के उद्घाटन में अपना नाम लिख कर क्या जताना चाहते है। इधर, नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कहा, लॉकडाउन के बाद पार्क का उद्घाटन होगा।




Leave a Reply