Uncategorized

नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी सॉफ्ट नजर आईं, कई मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार पर किया हमला

पटना: बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन भी काफी हंगामेदार रहा. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं बिहार विधान परिषद से बाहर आते समय बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी नरम नजर आईं.

राबड़ी देवी से जब सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि अच्छी बात है. सभी को यात्रा करने का अधिकार है. इस दौरान नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करेंगे, इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि अच्छी बात है महिलाओं को सम्मान मिलेगा.

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी है, घोटाला हो रहा है, सरकार सुन नहीं रही है. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान जो मुद्दे हमने उठाए हैं वो वाजिब हैं सरकार को इस मुद्दे पर जनता को जवाब देना होगा. स्मार्ट मीटर को बंद नहीं करेंगे तो कम से कम इसके अनियमितत बिल की समस्या को दूर किया जाए. इस ओर सरकार विशेष ध्यान दे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.