Uncategorized

पटना में गणपति को पहनाया 30 लाख का मुकुट:सोने के मुकुट में जड़े हैं हीरे; मुंबई के लालबाग की तर्ज पर सजा पंडाल

गणेश चतुर्थी के साथ ही देश के साथ पटना में भी गणेश पंडाल सज चुके हैं। पटना में मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है। यहां गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है। मुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी इस पंडाल में पूजा के लिए पहुंचेंगे।

मंदिर में आरती के लिए महाराष्ट्र से 50 लोगों की टीम बुलाई गई है। महाराष्ट्र मंडल के तहत बने इस भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। इन फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है।

मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है।

गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है।

ऑर्डर पर बनवाया गया है मुकुट

विनायक के सिर पर 30 लाख रुपए का मुकुट सजाया गया है। यह मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। इस साल भी यह मुकुट मुंबई में ऑर्डर देकर बनवाया गया है। इस मुकुट की खासियत यह है कि यह मुकुट सोने का है। इस पर हीरे जड़े हुए हैं। वहीं गणपति पूजा को खास बनाने के लिए इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

1 महीने से चल रही थी तैयारी

इस बार महाराष्ट्र मंडल की सभी महिलाएं पूरे गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन कर रही हैं। गणेश पूजा के लिए पिछले 1 महीने से यहां तैयारियां चल रही थी। आज से यहां गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने ली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.