जहानाबाद: काम की तलाश में तमिलनाडु गए बिहार के जहानाबाद के छह युवकों को बंधक बनाकर उसके परिवारवालों से बीस-बीस हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।
एक लाख 20 हजार की वसूली के बाद सभी छह युवकों सहित आरोपी के मोबाइल बंद हो गए हैं। इस घटना से युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार को युवकों के परिजनों ने डीएम रिची पांडेय व एसपी दीपक रंजन से मुलाकात कर युवकों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
11 सितंबर को ट्रेन से तमिलनाडु गए थे सभी

बताया जा रहा है कि जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के महब्दा गांव निवासी जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, चितरंजन कुमार, अशोक कुमार और वाल्मिकी कुमार काम की तलाश में 11 सितंबर को ट्रेन से तमिलनाडु गए थे
चार दिन बाद यानि 15 सितंबर को अशोक ने गांव में अपने भाई को फोनकर बिलखते हुए सूचना दी कि हम सभी को यहां बंधक बना लिया गया है। वहीं, छोड़ने के बदले में बीस-बीस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
यह सुनकर अशोक के भाई ने गांव के बाकी पांच युवकों के परिवारवालों को भी तत्काल घटना की सूचना दी, जिसके बाद सभी के परिवारवालों ने अपने-अपने घर के युवकों से उसी फोन पर बात की।
इस दौरान सभी युवकों ने अपने परिवार से तत्काल पैसे का इंतजाम करने को कहा। सभी के परिजन पैसों के इंतजाम में जुट गए।
आरोपी ने पैसे देने में देर होने पर दी थी धमकी
जानकारी के मुताबिक, विलंब होने पर बंधक बनाने वाले युवक ने अशोक के भाई के मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी कि पैसा नहीं भेजोगे तो अंजाम बुरा होगा। यह सुन परिवार के लोग डर गए, जिसके बाद अशोक के फोन पर 60 हजार रुपये भेज दिए।
बाकी के 60 हजार फोन करने वाले युवक ने अपने मोबाइल पर मंगाए। पैसे मंगाने के बाद से सभी का मोबाइल बंद आ रहा है। अनहोनी की आशंका होने पर सभी युवकों के परिवार के लोग भागे-भागे डीएम-एसपी व डीएसपी के पास पहुंचे और आपबीती बताई है।
तमिलनाडु पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच जारी- SP
पीड़ित परिजनों का कहना है कि सभी युवक काफी डरे-सहमे थे। मोबाइल पर बात करते हुए लगातार रो रहे थे। तमिलनाडु में कहां और किसने बंधक बनाया। यह बार-बार पूछने पर भी डर से कोई जवाब देने की स्थिति में नहीं थे।





Leave a Reply