Breaking News

बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया, एशिया कप में 2012 के बाद इंडिया से जीते, मुश्तफिजुर ने पलटा पासा

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में रोमांचक मैच देखने को मिला. मुकाबला आखिर समय तक तराजू पर रखा नजर आया. बांग्लादेश की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल की तरफ बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली. वहीं, अंत में अक्षर पटेल ने भी विस्फोटक अंदाज दिखाया. लेकिन अंत में बाजी पलटी और बांग्लादेश ने भारत को फाइनल से पहले 6 रन से करारी शिकस्त दे दी है.

17 सितंबर को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई. भारत और बांग्लादेश का मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. मैच दाेहपर 3 बजे शुरू होगा.

बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम पिता बने हैं और इस कारण वे स्वदेश लौट गए हैं. ऐसे में वे भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. कोलंबो की पिच की बात करें, यहां एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में एक बार फिर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा टीम की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी कुलदीप और जडेजा का साथ देते हुए नजर आ सकते हैं.

मैच का सीधा प्रसारण Starsports नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा Hotstar पर भी भारत और बांग्लादेश मैच का आनंद फैंस ले सकेंगे. DDsports पर भी मैच देखा जा सकता है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत की प्लेइंग-XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा.

बांग्लादेश की प्लेइंग-XI: लिटन दास (विकेटकीपर), तंजिद हसन, एनामुल हक, शाकिब अल हसन, तौहिद हृदय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मेहंदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम अहमद, मुस्फिजुर रहमान.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.