Uncategorized

केके पाठक बच्चों को स्कूल बुला रहे..टीचर्स घर भेज रहे:वैशाली के स्कूल में 10 छात्राएं बेहोश

वैशाली के महनार गर्ल्स हाई स्कूल में बैठने की जगह नहीं होने पर दूसरे दिन भी हंगामे की स्थिति रही। स्कूल में 10 छात्राएं गर्मी की वजह से बेहोश हो गईं। सुबह 9.30 बजे प्रेयर के बाद टीचर्स ने हाथ जोड़कर करीब 1200 छात्राओं को घर भेज दिया। ये स्थिति तब है, जब शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने स्कूलों में 75% अटेंडेंस अनिवार्य कर दी है।

9वीं क्लास में 650 छात्राएं हैं। इसलिए DPO ने 9वीं की क्लास को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। स्कूल की छत के ऊपर छात्राओं के बैठने के लिए शेड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्राओं ने मंगलवार को BEO (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) की गाड़ी तोड़फोड़ कर दी थी। उनका कहना था कि स्कूल में ना बैठने के लिए बेंच है और ना ही बाकी दूसरी व्यवस्थाएं।

उनका कहना था कि हमारे यहां व्यवस्था नहीं है। आप घर चले जाइए। अटेंडेंस लगवाकर छात्राएं भी अपने घर जाती दिखीं।

सबसे पहले स्कूल की कुछ तस्वीरें देखिए..

आज भी स्कूल में छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी।

क्लास में बेंच कम होने की वजह से कमरे के बाहर बैठी छात्राएं।

क्लास में बेंच कम होने की वजह से कमरे के बाहर बैठी छात्राएं।

आज स्कूल में करीब 10 छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।

आज स्कूल में करीब 10 छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।

छात्राओं का कहना है स्कूल में ना पंखा है और ना ही बैठने की व्यवस्था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.