जमुई में पुलिस एक तरफ लोगों को यातायात नियमों के अनुरूप चलने की सलाह दे रही है तो दूसरी तरफ लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को शहर में देखने को मिला। जहां एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर जा रहे हैं। जिसको देखकर लोग दंग रह गए थे। सबसे बड़ी बात किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पांचों युवक अपनी जान को जोखिम में डाल कर मजे से जा रहे थे। हालाकि पांचों युवक से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल से अपने एक रिश्तेदार को देखकर घर जा रहे हैं। जल्दी जाना था इसलिए एक ही बाइक पर सवार हो गए।
शहर के सतगामा इलाके के रहने वाले हैं
एक बाइक पर पांच लोगों के सफर का वीडियो भी सामने आया है। सभी युवक शहर के सतगामा इलाके के रहने वाले हैं। शहर के जमुई मलयपुर स्टेशन रोड से गुजरती एक बाइक पर 5 युवकों का वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जमुई यातायात पुलिस प्रभारी सदाशिव कुमार ने कहा कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। गाड़ी नंबर की पहचान कर ली गई है। उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी पुलिस जवानों को बताया गया है, अगर इस तरह का वीडियो दिखे तो डायरी में गाड़ी का नंबर नोट कर तुरंत सूचित करें।





Leave a Reply