Uncategorized

मुजफ्फरपुर में AES केस में बढ़ोतरी:एक और बच्चें में हुई पुष्टि, पीड़ितों की संख्या हुई 57

मौसम में बदलाव होते ही मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। गुरुवार को एक और बच्चें में AES की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अबतक ज़िले में कुल 57 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे 37 बच्चें मुजफ्फरपुर ज़िले के मिले है। वही 20 बच्चे अन्य ज़िले के मिले है। इसके साथ ही पीलिया,डायरिया,जुकाम खांसी से भी बच्चे पीड़ित हो रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

डॉ दीपक कुमार - एसकेएमसीएच के अधीक्षक

डॉ दीपक कुमार – एसकेएमसीएच के अधीक्षक

SKMCH के अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे यहाँ 57 मरीज भर्ती हुए है। जिसमे सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को एक बच्चे में AES की पुष्टि हुई है। वो मुजफ्फरपुर ज़िले के कांटी प्रखंड का रहने वाला है। अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सब कुछ कंट्रोल में है। सभी दवाएं उपलब्ध है। सभी तरह की व्यवस्था पूर्ण है। सभी डॉक्टर्स पूरी लगन के साथ काम कर रहे है। हमलोग पूरी तरह से तैयार है।

टोल फ्री नंबर

बच्चों का रखे ख्याल

चिकित्सकों के मुताबिक, छोटे बच्चे हर चीज नहीं मांग सकते। ऐसे में बड़ों को ही उनका ख्याल रखना होता है। गर्मी में उन्हें उबालकर पानी दें। जिससे वह डायरिया से बचेंगे। इसके साथ ही यदि डायरिया या दस्त की शिकायत है, तो ओआरएस दिया जा सकता है। अधिक से अधिक पानी पिलाते रहे। घर में साफ सफाई भी बेहद जरूरी है। इन दिनों में मच्छर भी पनप जाते हैं। ऐसे में बच्चों का बचाव जरूरी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.