मुजफ्फरपुर में एईएस से बचाव को लेकर चले चमकी को धमकी अभियान पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री को पीएमओ में भी दिखाया जाएगा। सोमवार को इसके लिए एक निजी एजेंसी की दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम मुजफ्फरपुर आई। टीम पहले सदर अस्पताल आई और उसके बाद जिला प्रतिरक्षण कार्यालय गई। वहां टीम ने जेई के वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। टीम ने सदर अस्पताल में एईएस वार्ड की शूटिंग की।
इसके बाद टीम मुशहरी के मध्य विद्यालय रोहुआ गई। यहां टीम ने स्कूल के बच्चों से बात की। टीम ने बच्चों से पूछा कि उन्हें एईएस के बारे में क्या जानकारी है। स्कूल में एईस से बचाव के बारे मे क्या बताया है। बच्चों के अलावा टीम ने स्कूल के शिक्षकों से बात कर शूटिंग की। शिक्षकों से टीम ने पूछा कि उन्हें बच्चे के बीमार पड़ने पर कैसे पता चलता है कि बच्चे को चमकी आ रही है या उसे एईएस है। टीम मंगलवार को भी फिल्म की शूटिंग करेगी।




Leave a Reply